बारिश के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए रोकी,यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता


नई दिल्ली/उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *