Gold Rate Today : बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई। इसकी वजह ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध है, जिसने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस संघर्ष के चलते निवेशक जोखिम भरे निवेश से हटकर सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा फायदा सोने को मिल रहा है।
Gold Rate Today : सोना दो महीने की ऊंचाई पर
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 0246 GMT तक हाजिर सोना 0.3% की बढ़त के साथ 3,442.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 22 अप्रैल के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% बढ़कर 3,461.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी
भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 9:32 बजे अगस्त अनुबंध के लिए सोना 0.13% की बढ़त के साथ 1,00,406 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
Advertisement
भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर डॉलर बना कारण
विश्लेषकों का मानना है कि ईरान-इजराइल युद्ध के चलते राजनीतिक जोखिम प्रीमियम में इजाफा हुआ है, जिससे सोने की “सुरक्षित-हेवन” मांग बढ़ गई है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर भी बाजार की नजरें टिकी हुई हैं।
