SBI क्रेडिट कार्ड के बढ़ते उपयोग के बीच एसबीआई कार्ड ने अपने लाखों ग्राहकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। अगर आप भी एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर
1 करोड़ का फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर होगा बंद
एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने घोषणा की है कि वह अपने चुनिंदा प्रीमियम कार्डधारकों को मिलने वाला 1 करोड़ रुपये तक का कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर 15 जुलाई 2025 से बंद कर रहा है।
इन कार्ड्स पर यह सुविधा होगी समाप्त:
- SBI Card Elite
- SBI Card Miles
- SBI Card Miles Prime
इन कार्डधारकों को अब 1 करोड़ रुपये का फ्री बीमा कवर नहीं मिलेगा। इसके अलावा, SBI Card Prime और SBI Card Pulse पर मिलने वाला 50 लाख रुपये का एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर भी इसी तिथि से बंद हो जाएगा।
बदल जाएगा मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) की गणना का तरीका
एसबीआई कार्ड ने बिलिंग साइकिल से जुड़े एक और बड़े बदलाव की जानकारी दी है। अब मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) की गणना में निम्नलिखित को शामिल किया जाएगा:
- जीएसटी का 100%
- ईएमआई राशि का 100%
- शुल्क/प्रभार का 100%
- वित्तीय प्रभार (Finance Charges) का 100%
- ओवरलिमिट राशि (यदि कोई हो)
- शेष बकाया राशि का 2%
