Kuldeep Yadav Engaged: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने आखिरकार अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। उनकी सगाई लखनऊ में बेहद निजी तरीके से हुई l क्रिकेटर की सगाई में क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ी आए l उनकी सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही है l कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं और इस समय एलआईसी में नौकरी कर रही हैं। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से है और अब जाकर यह रिश्ता शादी की ओर बढ़ चला है। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका का रिश्ता बेहद मजबूत है और दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं।
