म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का निधन हो गया है। बेहद कम उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। अपनी आवाज से सबके दिल छूने वालीं गायत्री हजारिका आज सबके दिल भारी करके इस दुनिया से चली गई हैं। महज 44 साल ही उम्र में सिंगर की मौत हो गई।
कोलन कैंसर से हुई सिंगर की मौत?
दरअसल, लम्बे समय से गायत्री हजारिका कोलन कैंसर से जूझ रही थीं। कैंसर से इस लड़ाई में आज उनकी हार हो गई। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में दोपहर करीब 2:15 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। अब हॉस्पिटल से डॉक्टर का बयान भी सामने आ चुका है। डॉक्टर ने बताया है कि सिंगर गायत्री हजारिका अपना कैंसर का इलाज इसी अस्पताल में करवा रही थीं। हाल ही में उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
3 दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं गायत्री हजारिका
बताया जा रहा है कि गायत्री हजारिका पिछले तीन दिन से इस अस्पातल में भर्ती थीं। कल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और वहीं उन्होंने दम तोड़ा है। अब सिंगर के फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इस खबर से सदमे में हैं। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के लिए सांत्वना जाहिर कर रहे हैं।