केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष तीन दिन से बजट पर चर्चा करने के बजाए पीएम मोदी की आलोचना करने में लगा हुआ है। इस बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को मिले पैकेज पर उन्होंने कहा कि विपक्ष क्या इन दोनों राज्यों को भारत का हिस्सा नहीं समझता है।
इंदौर। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 99 आंकड़ा बहुत खतरनाक होता है। कांग्रेस ने 99 पर आई है। एक बार सांप के काटने पर शून्य पर भी जा सकते हैं।
उन्होंने भाजपा, जदयू और तेजेपा के बीच के गठबंधन के लिए कहा कि यह बहुत ही मजबूत जोड़ है, जो फेविकोल से चिपका हुआ है। यह गठबंधन हमेशा बना रहेगा। आप लोग गिद्ध की तरह हैं। आप नोचने में लगे हुए थे, इसलिए उधर से इधर आ गए।
कांग्रेस को लूडो से जोड़कर बताया खतरनाक
ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 99 सांसद जीतकर आए हैं। लूडो में 99 का बहुत ही खतरनाक है। इस संख्या पर अक्सर सांप काट लेता है। उसके बाद सीधे नीचे आना पड़ता है। पांच साल इंतजार करिए कांग्रेस का पता भी नहीं चलेगा। ललन सिंह ने कहा कि बजट सरकार का संकल्प है, जिसको हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदन में बजट को लेकर चर्चा करनी है, लेकिन पिछले तीन दिनों से विपक्ष का सिंगल एजेंडा नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने का रहा है।
विपक्ष पर ललन सिंह का पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष लगातार कह रहा है कि बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को तरजीह दी गई है। आप इन दोनों राज्यों को क्या भारत का हिस्सा नहीं समझते हैं। विपक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि यह बजट सरकार बचाओ बजट है।
हमें अभिषेक से थी ये उम्मीद
ललन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी बोलने के लिए उठे, तो मुझे लगा कि वह सबसे पहले बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलेंगे। उनसे माफी मांगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।