34.70 करोड़ रूपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं 34.20 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास*
*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैम्प में होंगे शामिल*
मुंगेली l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को जिले के ग्राम मदकू में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में कुल 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रूपए की लागत से पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रूपए की लागत के नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में कुल 21 विकास कार्यों के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अधोसंरचना, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
लोकार्पण के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 08 कार्यों पर 20 करोड़ 07 लाख 61 हजार रूपए तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 01 कार्य पर 10 करोड़ 68 लाख 06 हजार रूपए की लागत शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 01 कार्य पर 30 लाख रूपए तथा बिल्हा क्षेत्र में 02 कार्यों पर 55 लाख रूपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 02 करोड़ 50 लाख रूपए तथा पुलिस विभाग के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 66.52 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। शिलान्यास के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 08 करोड़ 04 लाख 63 हजार की लागत का 01 कार्य प्रस्तावित है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 03 कार्यों के लिए 20 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपए तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 02 कार्यों के लिए 04 करोड़ 83 लाख 85 हजार रूपए की लागत निर्धारित है। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 43 लाख रूपए की लागत के 01 कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा तथा रक्तदान एवं मेगा स्वास्थ्य कैम्प में भी शामिल होंगे।
