रायपुर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज के दिन सारे भारत में एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में बैंक द्वारा आज रायपुर के होटल मयूरा में एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को हमारे बैंक की एमएसएमई ऋण के नये प्रोडक्ट की जानकारी देना तथा उद्यमियों को एमएसएमई ऋण वितरित करना है. इस कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई उद्यमियों को एमएसएमई प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी के साथ ही संबंधित समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई डेवलपमेंट. रायपुर उपस्थित थे. विशेष अतिथि के रूप में छ.ग. होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंग होरा और राजाराम फूड प्रोडक्ट प्रा.लि. के वाइस प्रेसिडेंट दीपक यादव तथा मुम्बई मुख्यालय से पधारे मुख्य महाप्रबंधक सोहैल अहमद एवं रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतडा विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूरा कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व में तथा रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार के समन्वय में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक संजय सिन्हा एवं देवेश वर्मा भी उपस्थित थे। आज रायपुर क्षेत्र में आयोजित एमएसएमई ऋण कार्यक्रम में कुल 87 हितग्राहियों को लगभग 87 करोड के एमएसएमई ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का समापन राजीव नयन, उप आंचिलक प्रबंधक, अंचल-रायपुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
