नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता जारी है। मानसून सत्र के 14वें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी हैं। इसके कारण संसद का मानसून सत्र हंगामे के भेंट चढ़ रहा है। पेपर लीट छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram temple offerings stolen) जैसे मामलों पर विपक्ष भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज यानी यानी मंगलवार को भी विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जमकर बवाल किया। इसके कारण राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बीच जोरदार बहस हुई।
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही करीब आधे घंटे हंगामे के बाद 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन 20 मिनट बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था. ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं. सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।
संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्षी दलों का प्रदर्शन
इधर संसद परिसर में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘दान का पैसा कहां गया’ जैसे नारे लगाए।
