रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।दोपहर 2 बजे नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विमोचन करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम साय मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
