रायपुर में ‘म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग’ का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


रायपुर । रायपुर के प्रगति मैदान में टीम हियाल क्लब द्वारा आयोजित भव्य “म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग” प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अद्भुत कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना देखने लायक था, यह आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा दीदी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग), सुमित उपाध्याय भैया (प्रदेश मंत्री, क्रीड़ा भारती), जोन अध्यक्ष व पार्षद साधना प्रमोद साहू, गुरु गोविंद सिंह वार्ड -२९ पार्षद कैलाश बेहरा, पार्षद पुष्पा रोहित साहू,अनीश मेमन सर (महासचिव, छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन), सुश्री अंजना वर्मा दीदी, सुश्री अन्नू कंवर (संस्थापक, आदिशक्ति नारी उन्नयन संस्था) एवं विशाल हियाल (संस्थापक, हियाल क्लब) सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मसंयम और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना का विकास होता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *