मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतने वालों पर एफआईआर


रायपुर। चौपाटी को हटाये जाने पर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच चौपाटी हटाये जाने वाले इलाके में मूणत समर्थकों ने पोस्टर लगा दिया जिसमें मूणत व अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रस्तावित नालंदा परिसर की तस्वीर अंकित था इस स्लोगन के साथ कि हर बाधा हटेगी-ज्ञान की डगर पर। अब चौपाटी नहीं नालंदा होगा इस नगर में। विरोध कर रहे युवक कांग्रेसियों ने पोस्टर पर कालिख पोत दी। मूणत समर्थकों को यह नागवार गुजरा और उन्होने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व साथियों के खिलाफ शिकायत करते हुए एफआईआर करवा दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *