छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, 13 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले


 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 13 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए है। जारी सूची के अनुसार शिखा राजपूत तिवारी राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव बनाई गई हैं। डॉ. प्रियंका शुक्ला को प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार किरण कौशल खाद्य विभाग की सचिव होंगी।    इनके अलावा पदुम सिंह एल्मा को स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रभार मिला है। संजीत कुमार झा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के एमडी बनाए गए हैं। जितेन्द्र कुमार शुक्ला को जल जीवन मिशन व मार्कफेड का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं रितेश अग्रवाल आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। इफ्फ़़त आरा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। संतन देवी जांगड़े आयुष की संचालक बनाई गई हैं।  सुखनाथ अहिरवार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। रेणुका श्रीवास्तव को महिला एवं बाल विकास विभाग मिला है। इनके साथ ही रीता यादव बनीं खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एमडी बनी हैं। लोकेश कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिराग परियोजना का प्रभार सौंपा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *