फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन


मुंबई। फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 वर्ष की उम्र में आज पूर्वान्ह निधन हो गया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी। पत्नी हेमामालिनी,के  अलावा अमिताभ बच्चन,आमिर खान,अभिषेक बच्चन भी शमशान घाट पहुंचे थे। धर्मेन्द्र का पूरा परिवार भी मौजूद रहे।  लेजेंडरी एक्टर पिछले कई दिनों से बीमार थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।  धर्मेंद्र, वो बड़े स्टार थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर को अपने आसान चार्म, ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस और बेमिसाल वर्सेटिलिटी से पहचाना। बॉलीवुड के ओरिजिनल ही-मैन के तौर पर मशहूर, इस पुराने एक्टर ने एक ऐसी फ़िल्मोग्राफ़ी छोड़ी है जिसने पीढिय़ों  को बनाया और एक ऐसी यादगार विरासत छोड़ी है जिसने भारतीय सिनेमा का माहौल हमेशा के लिए बदल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *