पटना। बिहार की राजनीति में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया, जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जबकि विजय कुमार सिन्हा को भी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी गई है। कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें जदयू के 8, भाजपा के 15, लोजपा (आर) के 2 और रालोमो एवं हम से 1-1 मंत्री शामिल हैं।
ये चेहरे हैं शामिल है- सम्राट चौधरी- विजय कुमार सिन्हा- मंगल पांडेय- डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- नितिन नबीन- रामकृपाल यादव- संजय सिंह टाइगर- अरुण शंकर प्रसाद- सुरेंद्र मेहता- नारायण प्रसाद- रमा निषाद- लखेंद्र पासवान- श्रेयसी सिंह- डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- विजय कुमार चौधरी- श्रवण कुमार- विजेंद्र यादव- अशोक चौधरी- लेसी सिंह- जमा खान- मदन सहनी- संजय कुमार (पासवान)- संजय सिंह- संतोष कुमार सुमन- दीपक प्रकाश-
