किसानों की मुस्कान की वजह बनी मुख्यमंत्री साय की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था


रायपुर। राज्य सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ लागू धान खरीदी व्यवस्था ने आतिफ खान सहित जीपीएम जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। उपार्जन केंद्र धनौली में धान बेचने पहुंचे किसान आतिफ खान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पारदर्शी एवं कुशल नीतियों ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से हजारों किसानों को सशक्त बनने का अवसर मिला है। टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय का टोकन मिलने से किसानों को उपार्जन केंद्रों पर लंबी कतारों और देरी से राहत मिली है
आतिफ खान एवं अन्य किसानों ने कहा कि इस व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं, कोई देरी नहीं और न ही कोई मानसिक तनाव है। त्वरित भुगतान ने किसानों का भरोसा और मनोबल मजबूत किया है। किसान आतिफ खान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता से किसानों को सम्मान और सुविधा दोनों मिल रही है। ऐसे दृढ़ नेतृत्व से ही छत्तीसगढ़ की कृषि समृद्ध और किसान खुशहाल बन सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *