अंबिकापुर में 36 साल बाद सबसे तेजी से गिरा पारा, पहुंचा 8.2 डिग्री


00 ठंड से कांपने लगे लोग
अंबिकापुर। मोंथा तूफान का असर कम होते ही सरगुजा में ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। अंबिकापुर में पिछले 7 दिन में तेजी से पारा नीचे गिरता जा रहा है। अंबिकापुर की बात करें तो 9 नवंबर को 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले 36 वर्ष बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब 9 नवंबर को पारा इतना लुढ़का है। ठंड से शहरवासी कांपने लगे हैं। लोग दिन में भी अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार की सुबह अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के 1969 से लेकर 2025 के बीच के दर्ज आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि वर्ष 1989 में 9 नवंबर को पारा रिकॉर्ड 7.9 डिग्री पर पहुंचा था, इसके बाद से ऐसा देखने को नहीं मिला था। लेकिन पिछले 36 वर्ष के बाद यह दूसरा मौका है जब पारा 8 डिग्री के करीब पहुंचा है। इससे पूर्व कभी भी 9 नवंबर तक शहर का तापमान इतना नीचे नहीं गिरा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *