रायपुर। इस्पातनगरी भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल (67 वर्ष)का मध्यरात्रि आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मूलत: बलौदाबाजार निवासी मनोज अग्रवाल युगधर्म,देशबंधु,समवेत शिखर व भास्कर जैसे प्रमुख अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में वे भिलाई के सेक्टर-10,स्ट्रीट 13,क्वार्टर नंबर 2 बी में निवासरत्त थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर रामनगर मुक्तिधाम में किया जायेगा।
