ग्लोबल हुआ बिहार चुनाव.. सात देशों के प्रतिनिधि लोकतंत्र का महापर्व देखने पहुंचे बिहार


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025  के पहले चरण के मतदान पर अब दुनिया की निगाहें भी टिकी हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को देखने के लिए सात देशों के 14 प्रतिनिधि बिहार पहुंचे हैं। इनमें फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया के प्रतिभागी शामिल हैं। गुरुवार को ये विदेशी प्रतिनिधि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के साथ पटना पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। यहां उन्हें बिहार में मतदान संपन्न कराने की तैयारी, मतदाता सूची निर्माण प्रक्रिया और चुनाव संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।सीईओ कार्यालय ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली का लाइव प्रदर्शन दिखाया। प्रतिनिधियों ने भारत की पारदर्शी और तकनीक-आधारित चुनावी प्रणाली की सराहना की।(एजेंसी)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *