राष्ट्रगान वंदेमातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर 7 नवंबर से चार चरणों में गाया जाएगा गायन


रायपुर। राष्ट्रगान वंदेमातरम की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य शासन के संस्कृति विभाग के द्वारा चार चरणों में श्रृंखलाबद्ध समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर हो रहा है। यह आयोजन 7 नवंबर से चार चरणों में अगले एक वर्ष तक जारी रहेगा।
पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 और चौथा चरण में समापन सप्ताह 1 से 7 नवंबर 2026 तक होगा। आगामी 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही समय में सुबह 10 से 11 बजे के बीच वंदेमातरम का गायन करेगा। लोगों की सुविधा के लिए वंदेमातरम के बोल और धुन विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसके आयोजन के लिए संस्कृति विभाग हर जिले को 25 हजार के मान से कुल 8.25 लाख रुपए देगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *