एक ही ट्रैक पर दौड़ी मालगाड़ी और गेवरा रायपुर पैसेंजर, 10 यात्रियों के मारे जाने की खबर


रायपुर। बिलासपुर के लाल खदान इलाके में मंगलवार की शाम को एक ही लाइन पर एक मालगाड़ी और दूसरी गेवरा रायपुर पैसेंजर दौड़ रही थी। पैसेंजर ट्रेन गेवरा से निकलकर बिलासपुर होते हुए रायपुर आ रही थी और मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन और कुछ डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर जा चढ़े। इस घटना में 10 यात्रियों के मारे जाने और दर्जनभर यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेलवे का बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है। फिलहाल रायपुर और बिलासपुर के बीच रेल यातायात ठप्प है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ट्रेने एक ही अप लाइन पर कैसे आई।
रेल सूत्रों के मुताबिक यह सिग्नल ओवरशुट का मामला हो सकता है। जहां पहले से ही मालगाड़ी खड़ी होने या रनिंग की स्थिति में हो ऐसे में एक और ट्रेन को सिग्ग्रल कैसे दिया गया यह भी जांच का विषय है। जोन मुख्यालय के स्टेशन के पास यह हादसा कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल रायपुर बिलासपुर के बीच रेल यातायात ठप्प है। तकनीकी अमला दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों को अलग करते हुए यातायात बहाल करने में जुटा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *