स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का माना सहृदय आभार


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के द्वारा दिए गए स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से उनका सहृदय आभार माना। श्री साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं ओजस्वी मार्गदर्शन में हमारी सरकार, सुशासन के पथ पर चलते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद और आपके विज़न के साथ, हम विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मां भारती की जय
छत्तीसगढ़ महतारी की जय


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *