भारत विमेंस वर्ल्डकप : भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया, जेमिमा ने 127 रन बनाए


 

नई दिल्ली। भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
DY पाटिल स्टेडियम में 339 रन का टारगेट भारतीय टीम 48.3 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज 127 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
ऋचा घोष 26 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने किम गार्थ के हाथों कैच कराया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (89 रन) को भी आउट किया। स्मृति मंधाना 24 और शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों को किम गार्थ ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा (24 रन) रनआउट हो गईं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *