छपरा, सारण-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में कहा, छठी मइया को हम यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-आरजेडी ने छठी मइया का अपमान किया,बिहार इसे नहीं भूलेगा। कट्टा-क्रूरता-कटुता, कुशासन और करप्शन इनकी पहचान है।
