रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उतरने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी। मोदी ने अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। श्री शुक्ल ने इस दौरान प्रधानमंत्री को बताया कि वे फिलहाल अभी स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
