रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आज से शुरु हो रहे पांच दिवसीय समारोह का उद्घाटन करने व विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे। विमानतल पर मंत्रीमंडल के सदस्य, सगंठन पदाधिकारी,वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेशवासियों ने उनका गरिमामय स्वागत किया।

