रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर (अटल नगर) नवीन विधान सभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया । इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, नोडल अधिकारी नवीन विधान सभा उद्घाटन समारोह एस. प्रकाश, कलेक्टर रायपुर, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मंगलवार को ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण स्थल, पौध-रोपण स्थल, सभा भवन, समूह छायाचित्र एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल तथा प्रधानमंत्री के आगमन की समस्त तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिये ।
