रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा बैठक कल, सभापति राठौर ने ली भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदो की बैठक


रायपुर। 29 अक्टूबर 2025 को प्रात: 11 बजे आहूत रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के पूर्व आज नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम कांग्रेस भाजपा और निर्दलीय पार्षदो की बैठक निगम सभापति कक्ष में बुलवायी।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष एवं निर्दलीय पार्षदो से रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा के सबके सहयोग से व्यवस्थित संचालन हेतु सकारात्मक सहयोग देने कहा सभापति ने सभी पार्षदो को अपनी बात एवं विचार सामान्य सभा की बैठक में रखने पर्याप्त समय देने की बात कही। सभापति ने कहा कि रायपुर नगर विकास से संबंधित रखे गये एजेण्डो पर सभी पार्षदगण खुलकर सकारात्मक सोच के साथ अपने विचार रखे ताकि नगर विकास का मार्ग सामान्य सभा में सकारात्मक बहस के माध्यम से राजधानी शहर में प्रषस्त हो सके।

सभापति राठौड़ द्वारा ली गई बैठक में भाजपा पार्षद दल की बैठक में सभापति कक्ष में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चैबे और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेष सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही। कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में सभी कांग्रेस पार्षद, भाजपा पार्षद दल की बैठक में सभी भाजपा पार्षद एवं सभी निर्दलीय पार्षदगण निर्दलीय पार्षदो की बैठक में सम्मिलित हुए ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *