नहीं रहे कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर


नहीं रहे कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है।

न्यूज़ डेस्क :- कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वह मुंबई के आरोग्या निधि अस्पताल में भर्ती थे और सांताक्रूज के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। निधन से पहले असरानी ने अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। असरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था हैप्पी दिवाली।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक असरानी के मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शास्त्री नगर, सैंटाक्रूज में हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि असरानी काफी समय से बीमार थे।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असरानी अपनी मौत के बाद बहुत ताम-झाम नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि डेथ के बाद वह इसकी न्यूज भी शेयर न करे। यही वजह है कि परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *