जापान में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर महापौर मीनल का एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों ने गजमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत


जापान में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर महापौर मीनल का एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों ने गजमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

रायपुर – आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे का वैश्विक मंच पर रायपुर शहर का जापान के टोयोटा शहर में विगत 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक हुए अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में प्रतिनिधित्व करने के पश्चात राजधानी शहर रायपुर वापस लौटने पर रायपुर माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रायपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने गजमाला पहनाकर बुके देकर फूलमालाओं से लादते हुए भव्य आत्मीय स्वागत किया. महापौर का माना विमानतल पर पहुंचने पर फूलमालाओं से लादकर बुके प्रदत्त कर स्वजनों ने गाजे बाजे छत्तीसगढ़ी राउत नाचा के मध्य स्वागत किया. महापौर ने सबका अभिवादन स्वीकार किया.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *