रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11.45 बजे रायपुर से ग्राम कंडोरा जिला जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साय अपने क्षेत्र में आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस बीच सोहरई करमा महोत्सव के एक बड़े आयोजन में भी वे शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे तक वे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंच जायेंगे। कल का दिन पूरी तरह आरक्षित है,वे अपने परिजनों व गृहग्राम लोगों के साथ दीपावली का त्यौहार मनायेंगे।
