बस्तर ट्रेलर टिप्पर संघ के अध्यक्ष बने शक्ति, मलकीत संरक्षक


जगदलपुर। ट्रेलर टिप्पर संघ की नई समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शक्ति सिंह चौहान को सौंपी गई है। वहीं सचिव के लिए सत्यनारायण यादव सबकी पसंद बने। इनके अलावा ब्रजेश सिंह भदौरिया और मलकीत सिंह गैदू को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।
गौरतलब है कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापार को संगठित कर आधुनिक और प्रभावी दिशा देना है। समिति में विभिन्न अनुभवी और कार्यकारिणी का गठन हो गया है। अध्यक्ष – शक्ति सिंह चौहान, उपाध्यक्ष – सुनील गिरधर, सचिव – रविंद्र सिंह परिहार, सहसचिव – सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष – विकास चांडक। कार्यकारिणी सदस्य – कुलदीप सिंह सूरी, राघवेंद्र द्विवेदी, रविंद्र खत्री, मनोज बिष्ट। युवा व्यापारियों को शामिल किया गया है, जो स्थानीय बाजार को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य बस्तर के व्यापार को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ते हुए इसे बेहतर वातावरण प्रदान करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *