रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के आदेश कमांक ईएसबीटी-102/439/25/डब्ल्यूसीडी दिनांक 30.06.2025 द्वारा श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा का प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरण कर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला-कोण्डागांव भेज दिया गया है। उक्त आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती रेणु प्रकाश द्वारा उक्त स्थानान्तरण आदेश के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका कमांक डब्ल्यूपीएस 7108/2025 दायर किया गया। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण में दिनांक 18.07.2025 को आदेश पारित कर याचिकाकर्ता को वरिष्ठ सचिवों की समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया गया।
आवेदिका द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ सचिवों की समिति के समक्ष अभ्यावेदन विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। समान्य प्रशासन विभाग के पत्र दिनांक 09.10.2025 के द्वारा प्रेषित समिति की अनुशंसा दिनांक 07.10.2025 अनुसार श्रीमती रेणु प्रकाश का अभ्यावेदन अमान्य किया गया है।
वरिष्ठ सचिवों की समिति द्वारा श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अभ्यावेदन को अमान्य किये जाने के फलस्वरूप जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार श्री गजेन्द्र सिंह देव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कोरबा को सौंपते हुए श्रीमती रेणु प्रकाश को नवीन पदस्थापना कार्यालय जिला कोण्डागांव में कार्यभार ग्रहण करने हेतु आज दिनांक 13/10/2025 को अपरान्ह से एकतरफा भारमुक्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
