भोपाल। मध्यप्रदेश में बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा का डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तमिलनाडु के चेन्नई से रंगनाथन को गिरफ्तार किया। इन्हीं की कंपनी ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाया है जिससे अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। फरार आरोपी को लेकर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था,वहीं सूत्रों की माने तो मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
