मुंबई। एशिया कप 2025 ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी की अक्ल ठिकाने आ गई है। नकवी पीसीबी चीफ होने के साथ एसीसी के भी चेयरमैन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी ही अपने साथ लेकर चले गए थे। बीसीसीआई ने इस लेकर दुबई पुलिस को ट्रॉफी चोरी करने की शिकायत करने का मन बना लिया था। भारत की सख्ती के बाद मोहसिन नकवी को झुकना पड़ा। अब वो ट्रॉफी भारत को लौटाने को तैयार हो गए हैं।
