प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरी झंडी दिखाते ही ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस पटरी पर सरपट दौड़ी


0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के छत्तीसगढ को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
00 रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में रहेगी इस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

00 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन में सफर कर इस पल को और अविस्मरणीय बना दिया

रायपुर,बिलासपुर/सूरत/भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सूरत के उधना स्टेशन से हरी झंडी दिखाते ही 19021/19022 नंबर से गुजरात, ओडिशा,आंध प्रदेश, छत्तीसगढ़, और महाराष्ट्र को जोडऩे वाली पहली ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस पटरी पर सरपट दौड़ पड़ी। इस ऐतिहासिक उदघाटन समारोह के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय रेल मंत्री गवाह बने।एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई तो दूसरी ओर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन में सफर कर इस पल को और अविस्मरणीय बना दिया।

ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस को 19021/19022 नंबर दिया गया है। यह ट्रेन ओडिशा के ब्रह्मपुर और सूरत के उधना स्टेशन के बीच संचालित होगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन से इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी मात्र 400-450 रुपये तय होगी। रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस गरीब और लोअर मिडिल क्लास के परिवारों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।
ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस पांच राज्यों को जोड़ेगी इनमें ओडिशा, आंध प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और गुजरात शामिल हैं। ट्रेन संख्या 19021/19022 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक होगी। ट्रेन संख्या 19021 उधना – ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को उधना से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। यह सेवा 5 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 19022 ब्रह्मपुर – उधना अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को ब्रह्मपुर से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को सुबह 08:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इस नयी ट्रेन के मार्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भी रायपुर, दुर्ग तथा गोंदिया स्टेशन शामिल हैं और इन स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है । इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा हेतु सीधी और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी ।

शुभारंभ के अवसर पर इस गाड़ी का परिचालन स्पेशल समय-सारणी के अनुसार दोनों ओर से किया जाएगा । 09021 उधना-ब्रम्हपुर शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस कल दिनांक 27 सितंबर 2025 को प्रात: 10.50 बजे उधना से रवाना होकर मध्य रात्रि 01.20 बजे गोंदिया, 03.33 बजे दुर्ग तथा 04.15 बजे रायपुर स्टेशन होते हुए अगले दिन सायं 17.35 बजे ब्रम्हपुर पहुँचेगी । इसी प्रकार 09022 ब्रम्हपुर-उधना शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस कल दिनांक 27 सितंबर 2025 को प्रात: 10.45 बजे ब्रम्हपुर से प्रस्थान कर रायपुर मध्य रात्रि 02.20 बजे, 03.15 बजे दुर्ग तथा 05.25 बजे गोंदिया स्टेशन होते हुए उसी दिन रात्रि 21.00 बजे उधना पहुँचेगी । पहले दिन यह गाड़ी शुभारंभ स्पेशल के रूप में चलेगी तथा तत्पश्चात अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी ।
इस गाड़ी का नियमित परिचालन 5 अक्टूबर 2025 से उधना से तथा 6 अक्टूबर 2025 से ब्रम्हपुर से प्रारंभ होगा । 19021 उधना-ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को प्रात: 07.10 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रम्हपुर पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर आगमन रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान 21.45 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.53 बजे प्रस्थान 23.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन पर आगमन मध्य रात्रि 00.35 बजे प्रस्थान 00.45 बजे होते हुए गंतव्य को प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार 19022 ब्रम्हपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रम्हपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रात: 08.45 बजे उधना पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान 15.05 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन 15.50 बजे प्रस्थान 15.55 बजे तथा गोंदिया स्टेशन पर आगमना 17.55 बजे प्रस्थान 18.00 बजे होते हुए गंतव्य को जाएगी ।
इस गाड़ी के वाणिज्यिक ठहराव बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडऩेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड तथा पलासा स्टेशनों पर दिए गए हैं ।इस गाड़ी के प्रारंभ होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। रायपुर, दुर्ग एवं क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के उधना तथा ओडिशा के ब्रम्हपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *