बालोद। दल्ली राजहरा बीएसपी माइंस में रविवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इस दौरान ड्यूटी पर कंपनी में कार्य कर रहे 11 मजबूर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट की खदान में जनरल शिफ्ट के कर्मचारी रविवार की सुबह जैसे ही माइंस गेट के पास पहुंचे, मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और मधुमक्खियों के हमले से 11 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायल कर्मचारियों को दल्ली राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
