मैट्रो को राजनांदगांव तक चलाये जाने की व्यापारी व युवाओं की मांग


00 व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास में होगा बड़ा इज़ा$फा
00 कैट ने डॉ. रमन सिंह को सौंपा मांग पत्र
राजनांदगांव। प्रदेश में रायपुर से दुर्ग तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना को लेकर अब राजनांदगांव के व्यापारी और नागरिक भी सक्रिय हो गए हैं। शहर को मेट्रो नेटवर्क से जोडऩे की मांग दिनोंदिन तेज़ हो रही है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष राजेश (राजू) डागा ने कहा कि मेट्रो शुरू होने से यातायात की समस होगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। हाल ही में आयोजित व्यापारी संगठनों की बैठक में मेट्रो संचालन को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि मेट्रो ट्रेन न केवल स्थानीय कारोबार को गति देगी, बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्रप्रदेश से जुड़े इस जिले को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को सिंधु भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंह तथा औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कैट परिवार की ओर से संजय तेजवानी ने प्रमुख अतिथियों को रायपुर से राजनांदगांव तक मेट्रो ट्रेन शुरू करने का मांग पत्र सौंपा। स्थानीय युवा भी सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इस मांग को मुखर कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधा से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और शहर का भविष्य उज्ज्वल होगा।

शहरवासी मानते हैं कि मेट्रो ट्रेन से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उनका कहना है कि मेट्रो जुडऩे से छोटे शहरों को बड़े शहरों से जुडऩे का तेज़ साधन मिलेगा, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। शहरी परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि राजनांदगांव जैसे तेजी से बढ़ते शहर को मेट्रो नेटवर्क से जोडऩा भविष्य की दृष्टि से आवश्यक है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि अभी से पहल की जाती है तो आने वाले 20 वर्षों में शहर की ट्रैफिक और पर्यावरणीय समस्याओं का बड़ा समाधान मेट्रो साबित होगी।
बैठक में कैट के संरक्षक अनिल बरडिया, शरद अग्रवाल, अशोक पांडे, राजू डागा, भावेश अग्रवाल, आलोक बिंदल, संजय तेजवानी, प्रकाश कांकरिया, राहुल जायसवाल, सागर चितलांगिया, हेतल भोजानी, बालू शर्मा, सागर गोलछा एवं मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *