–नान घोटाला केस में सरेंडर, दिल्ली में होगी पूछताछ
रायपुर–छत्तीसगढ़ के नान घोटाला केस के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अफसर आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने ईडी कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने दोनों को 4 सप्ताह की ईडी की कस्टोडियल डिमांड पर भेजा है। दोनों से 16 अक्टूबर तक ईडी के हेड ऑफिस दिल्ली में पूछताछ की जाएगी।
गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने आरोपितों को दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना किया। दिल्ली ईडी कार्यालय में उनसे नई सिरे से पूछताछ की जाएगी। नान घोटाले की जांच अब दिल्ली ईडी द्वारा ही की जा रही है। इससे पहले आज सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील किया गया और सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। सुप्रीम कोर्ट की युगल पीठ ने ईडी और ईओडब्ल्यू को जांच पूरी करने के लिए समय सीमा तय की है।
क्या है मामला..?
नागरिक आपूर्ति निगम में चावल, नमक और अन्य खाद्य पदार्थों के परिवहन और भंडारण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद 12 फरवरी 2015 को एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 28 ठिकानों में छापेमारी की। जांच में नान के रायपुर मुख्यालय से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इसके बाद 16 लोगों के खिलाफ 5000 पन्नों से अधिक का चालान कोर्ट में पेश किया गया। उस समय आलोक शुक्ला खाद्य सचिव और अनिल टूटेजा नान के एमडी थे। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद दोनों के खिलाफ अलग पूरक चालान भी कोर्ट में पेश किया गया।
