0-अध्यक्ष समेत तीन पद जीते,उपाध्यक्ष एनएसयूआई के खाते में
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (डीयूएसयू) में राष्ट्र स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीव्हीपी) ने कमाल करते हुए अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।मतदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार छात्रों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए जमकर वोट किया, जहां 39.36 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को मिले, जिनके खाते में 29339 वोट आए।
चुनाव रिजल्ट 2025 21 राउंड (अंतिम) के बाद कुल पड़े मत अध्यक्ष -59,882 उपाध्यक्ष – 59,869 सचिव -59,863 संयुक्त सचिव -59,919 —– ्
रएबीव्हीपी उम्मीदवार अध्यक्ष आर्यन मान- 28,821 उपाध्यक्ष गोविंद तंवर- 20,547 सचिव कुणाल चौधरी- 23,779 संयुक्त सचिव दीपिका झा – 21,825
— एनएसयूआई उम्मीदवार अध्यक्ष जोसलीन नंदिता चौधरी- 12,645 उपाध्यक्ष राहुल झांसला -29,339 सचिव कबीर- 9,525 संयुक्त सचिव लवकुश बधाना – 17,380
—- एआईएसए एसएफटी उम्मीदवार अध्यक्ष अंजलि -5,385 उपाध्यक्ष सोहन- 4,163 सचिव अभिनंदना -9,535 संयुक्त सचिव अभिषेक -8,425
— नोटा अध्यक्ष- 3,175 उपाध्यक्ष-5,820 सचिव – 7,365 संयुक्त सचिव – 7,314
