महासमुंद की पदमा कोरियन कोच कीम से लेंगी ट्रेनिंग


रायपुर। महासमुंद जिले की महिला तीरंदाजों में से एक पदमा साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री एवं प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी कि वे फॉरेन एक्सपोजर के माध्यम से देश के बाहर कोरिया के लिए रवाना होने वाली है जहां वे एक सप्ताह तक कोरियन कोच कीम से ट्रेनिंग लेंगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके अथक प्रयासों के द्वारा यह असाधारण उपलब्धि पदमा साहू को मिल पायी है। आर्चरी इंडिया के समस्त सदस्यों सहित प्रदेश आर्चरी के सभी पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी सहित महासमुंद जिले को बधाई दी है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज घृतलहरे ने भी विजेता खिलाड़ी को सभी सम्भव सहायता एवं उपकरण आदि प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया है। चयनित खिलाड़ी पदमा साहू तथा जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद ने समस्त सहयोगियों एवं मार्गदर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुरारका ने बताया कि 2 साल पहले सोनीपत हरियाणा में सांई तीरंदाजी अकादमी में पद्मा साहू का चयन हुआ था जब वह रायपुर में इंडियन वर्ग से तीरंदाजी खेल रही थी। उसके पास अंतरराष्ट्रीय लेबल का इक्यूपमेंट नहीं था, सोनीपत अकादमी ने इनकी प्रतिभा को देखते हुए तुरंत वर्ल्ड क्लास का उपकरण मुहैया कराया और दो साल में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेणी में आ गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *