दो दिवसीय चौथा हिंद युग्म उत्सव 20 से, छत्तीसगढ़ी कला- संस्कृति की दिखेगी झलक


00 देशभर से करीब 100 लेखक-साहित्यकार होंगे शामिल 
00 आयोजन के केंद्र में होंगे सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल 
रायपुर। राजधानी रायपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए 2 दिवसीय हिंद युग्म उत्सव 2025 का आयोजन 20 व 21 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जा रहा है जहां कहानियाँ, कविताएँ, संगीत और कला का संगम होगा। इस उत्सव में देश भर से करीब 100 लेखक व साहित्यकार शामिल होंगं जिसमें राहगीर, फैजल मलिक (पंचायत फेम), नीलोत्पल मृणाल जैसे बहुत से लोगों को करीब से जानने और सुनने को मिलेगा। हिंद युग्म उत्सव 2025 का आयोजन साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को केंद्र में रखकर आयोजित हो रहा है जिसमें शुक्ल पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

हिन्द युग्म के संस्थापक शैलेश भारतवासी ने पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि हिंदी साहित्य की किताबें बहुत ज़्यादा बिक रही हैं, इसका प्रमाण है कि लेखक विनोद कुमार शुक्ल को इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 6 माह की रॉयल्टी की रकम 30 लाख रुपए इस आयोजन में ससम्मान दी जा रही है। इसके अलावा इस आयोजन में शामिल हो रहे साहित्यप्रेमियों को किताबों की दुनिया, इसके नए ट्रेंड पर परिचर्चाएँ, लेखकों से मुला$कात, सिने-अभिनेताओं और सिनेमा-विशेषज्ञों से बातचीत एवं मुला$कात, हिन्दी के ‘कैंपस-कविता’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन, ओपन माइक ‘छत्तीसगढ़ : मंच खुला है’ का डेडीकेटेड मंच जहाँ 200 से अधिक नई प्रतिभाएँ अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। संगीतमय शाम, स्टैंड-अप कॉमेडी, बच्चों एवं बड़ों के लिए टेराकोटा, पेंटिंग इत्यादि की कार्यशालाएँ, देशभर के सभी महत्वपूर्ण प्रकाशकों की किताबों की प्रदर्शनियाँ, बिक्री के स्टॉल, आर्टि$िफशियल इंटिजेंस पर विशेष-सत्र एवं प्रस्तुति, नई किताबों का लोकार्पण, आने वाली किताबों को कवर-रिलीज, स्टोरीटेलिंग, लाइव-सिंगिंग का विशेष सत्र जैसे कई महत्वपूर्ण स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां छत्तीसगढ़ राज्य के लोकनृत्य, लोकगायन, लोक-कलाओं का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य की लोक कलाकृतियों के कलाकारों द्वारा बनी पेंटिंग, मूर्ति, क्राफ्ट इत्यादि का प्रदर्शन, $फूड स्टॉल, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *