सचिन पायलट, दीपक बैज के सामने हुआ अशोक चक्र का अपमान, कांग्रेस विधायक पटेल जूता पहनकर बैठे अशोक चक्र पर


0 देश, सेना और शौर्य पुरस्कार का अपमान किया – चिमनानी
00 रैली में भीड़ जुटाने के नाम पर कांग्रेसियों ने 200 देने की बात कहकर महिलाओं को 100 रुपए देकर अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन किया

रायपुर। खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल की उस हरकत को बेहद शर्मनाक बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक चित्र में पटेल भारतीय संविधान व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रतीक अशोक चक्र पर जूते पहने बैठे नजर आ रहे हैं। श्री चिमनानी ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय अस्मिता के साथ कांग्रेस किस निम्न स्तर तक जाकर अपमानजनक आचरण का प्रदर्शन करती है, उमेश पटेल का यह कांग्रेसी राजनीतिक चरित्र इसकी पुष्टि करने के लिए पर्याप्त है। यह सब सचिन पायलट और दीपक के सामने हुआ लेकिन वो इसका विरोध करने की बजाय सेल्फी खिंचवाते रहे,ये शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा देश के संविधान का अपमान किया है। जिस अशोक चक्र को देश के जवानों को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार हेतु दिया जाता है, राष्ट्रीय शौर्य के सम्मानित प्रतीक उस अशोक चक्र पर खरसिया के कांग्रेस विधायक अपना जूता पहने बैठे हैं। यह संवैधानिक और राष्ट्रीय मान बिन्दुओं के साथ-साथ देश की जनभावनाओं, सेना के जवानों के घोर अपमान का शर्मनाक और अक्षम्य अपराध है। श्री चिमनानी ने तीखे लहजे में कहा कि दरअसल कांग्रेसियों में ऊपर से लेकर नीचे तक चमचागिरी और बड़े नेताओं की चापलूसी की जो होड़ मची हुई है, उसके चलते कांग्रेसी राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ सेल्फी लेकर चापलूसी में लगे उमेश पटेल का यह कृत्य आपराधिक श्रेणी में गिना जाएगा।


चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस की जिस रैली में अशेक चक्र का अपमान किया गया है, उसी वोट चोरी के नाम पर निकली कांग्रेस की इस फर्जी रैली में भी कांग्रेसियों ने घोटाला करने का काम तक कर डाला! इस तथाकथित रैली से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह आईने की तरह साफ हो रहा है कि रैली में भीड़ जुटाने के नाम पर कांग्रेसियों ने 200 रुपए मजदूरी देने की बात कहकर महिलाओं को बुलाया परंतु इन महिलाओं को सिर्फ 100 रुपए ही थमाए गए। इससे रैली में आईं महिलाओं में जबर्दस्त आक्रोश देखा गया। श्री चिमनानी ने कहा कि जिस कांग्रेस में संगठन के फण्ड तक में घोटाला कर जाने का हुनर कांग्रेसियों में दिखता है, वहाँ मजदूरी के पैसों में भी घोटाला करके कांग्रेस के लोगों ने अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का ही प्रदर्शन किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *