रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण-एंटी करप्शन ब्यूरो ने शराब घोटाले मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 04-2024 धारा7,12भ्र.नि.अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम2018 एवं 420,467,471,120 बी भादवि में आबकारी विभाग में तत्कालीन समय में आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे श्री निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होने विभाग में सक्रिय सिंडीकेट को सहयोग करते हुए शासकीय शराब दुकानों में अन एकाउंटेंड शराब बिक्री ,अधिकारियों के ट्रंसफर,टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर,दोषपूण शराब नीति लाये जाने में सहयोग तथा अन्य तरीकों से सिंडीकेट को लाभ पहुंचाते हुए उसके एवज में करोड़ो रुपए असम्यक लाभ प्राप्त किया।
