पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ़ की


0-भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस-पाकिस्तान का याराना बहुत पुराना है  

इस्लामाबाद-पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ़ की है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर धर्म कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। अफरीदी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर एक पैनल चर्चा के दौरान पाकिस्तान के समा टीवी से बातचीत में कहा कि यह सरकार (भारत में) सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा धर्म और मुस्लिम-हिंदू कार्ड खेलती है। यह बहुत ही घटिया मानसिकता है। राहुल गांधी की सोच बहुत सकारात्मक है। वह बातचीत में विश्वास रखते हैं। क्या एक इजऱाइल काफ़ी नहीं है कि आप दूसरा इजऱाइल बनने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अफरीदी की टिप्पणी पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत से नफरत करने वाले हर व्यक्ति को राहुल गांधी और कांग्रेस में एक सहयोगी मिल जाता है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस-पाकिस्तान का याराना बहुत पुराना है और यह सबसे पुरानी पार्टी अनुच्छेद 370 को हटाने से लेकर 26/11 के मुंबई हमलों, पुलवामा और पहलगाम पर क्लीन चिट तक हमेशा पाकिस्तान की ही बात दोहराती है।उन्होंने एक्स पर लिखा कि हाफिज सईद के बाद, अब शाहिद अफरीदी (आतंकवाद समर्थक और भारत विरोधी) राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं… कोई आश्चर्य नहीं! भारत से नफरत करने वाले हर व्यक्ति को राहुल गांधी और कांग्रेस में एक सहयोगी मिल जाता है। सोरोस से लेकर शाहिद तक… कांग्रेस = इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *