रायपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में अभियंता जितेंद्र उपाध्याय को “वर्ष 2025 का उत्कृष्ट अभियंता पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह सम्मान डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा अरुण साव, उप मुख्यमंत्री, गौरीशंकर अग्रवाल के करकमलों से प्राप्त करना गर्व का क्षण रहा।
अभियंता अलंकरण समारोह का आयोजन संयुक्त अभियंता आयोजन समिति, रायपुर द्वारा गत 25 वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें 30 से अधिक अभियंता संगठनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि अरुण साव रहे। इस अवसर पर अभियंता हेमंत वर्मा, अध्यक्ष, विनियामक विद्युत बोर्ड, रायपुर भी उपस्थित रहे। आयोजन में अभियंता पी. एन. सिंह, डॉ. एम. एल. अग्रवाल (भूतपूर्व अभियंता प्रमुख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग), अभियंता पी. के. खरे, अभियंता गोपाल मेनन, अभियंता सी. पी. शर्मा एवं अभियंता डी. एस. परोहा, अभियंता राजेश बी. ठाकरे का विशेष सहयोग रहा। गरिमामय कार्यक्रम होटल बैबिलॉन कैपिटल में हुआ।
अभियंता दिवस के दिन का शुभारंभ भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस, रायपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर अभियंता सलील राय श्रीवास्तव, अभियंता एस. के. अग्रवाल, अभियंता आलोक महावर, अभियंता के. के. वर्मा, अभियंता राजेश बी ठाकरे, डॉ. देबाशीष सन्याल, अध्यक्ष, इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस, छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय, रायपुर के सभी सदस्य, अभियंता योगेश शर्मा, अभियंता विपिन शर्मा तथा प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य विशेष रुप से उपस्थित थे।
