सुशील कोठारी को डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता सम्मान


00 दिग्विजय कालेज में 16 को हिंदी दिवस,पुस्तक विमोचन, सम्मान और पुरस्कार वितरण समारोह

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में 16 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन, सम्मान और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के अनुसार महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय की सद्य: प्रकाशित कविता संग्रह की पुस्तक भोजपुरी गीत -कवित्त का विमोचन भी किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सबेरा संकेतÓ के संपादक सुशील कोठारी को डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही हिंदी व्यंग्य विधा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के साहित्यकार व्यंग्य गिरीश पंकज को डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस आयोजन के संबंध में जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार हिंदी दिवस के इस आयोजन में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ आर. एन. सिंह मुख्य अतिथि और सूफी संत कवि डॉ जौहर शाफियाबादी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हिंदी सप्ताह में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सामान्य ज्ञान, काव्यपाठ, श्रुति लेखन, उद्घोषणा और समाचार वाचक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *