रायपुर। बीते दिनों बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ की दूसरी राज्यस्तरीय बैठक बेबीलोन इंटरनेशनल हुई। इसमें प्रदेश के 150 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया औऱ अपने सुझाव प्रस्तुत किये। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के रुपेश कुमार सिंघल ने जल्द से जल्द सभी मुद्दों के त्वरित निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारियो से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया है। बैठक मे मुख्य रूप से बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय उपध्यक्ष के सी राव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कँवलजीत सिंह ओबेरॉय अलोक शिवहरे, सेंटर चेयरमैन सुशील अग्रवाल राज्य के सभी केंद्रों के चेयरमैन उपस्थित थे।
इन मुद्दो पर हुई चर्चा : GST – 18% अलग से दिया जाये। ब्रिज, बिल्डिंग एवं रोड SOR एग्रीमेंट सुधार, अनुबंध सुधार। EMD – DD या FDR के रूप में या ऑनलाईन EMD में L-1 की राशि कार्य में समायोजित किया जाये । PWD Manual के अनुसार एवं अन्य प्रतिस्पर्धा वाले ठेकेदारों की अमानत राशि शीघ्र वापस की जाये। PG को यदि 5 साल रखा जाता है तो Tender Item ट्रेफिक गणना करते हुए या NH अनुसार करना चाहिए। 5 वर्ष संधारण रखने पर Defect Liability 1 साल रखकर 4 वर्ष का Payment Basis पर संधारण कराया जावे। भवन कार्य हेतु PG 3 साल रखी जाये अथवा निर्माण कार्यों में विभाग द्वारा परफॉरमेंस गारन्टी में जो संधारण कार्य कराया जा रहा है उसका भुगतान अतिरिक्त किया जाना अनुबंध में शामिल किया जाये जो कि अन्य विभाग रा.रा. एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना में संधारण कार्य का भुगतान किया जा रहा है। 20 करोड़ से ऊपर के कार्यों में JV मान्य किया जावे व JV व Sub Contract के अनुभव को मान्य किया जावे। अनुबंध में Sub Contract करने का क्लॉज है पर Sub Contract को विभाग मानता नही। इसे मान्य किया जावे। मूल्य दर वृद्धि की गणना लोक निर्माण विभाग वर्क मेनुअल के अनुसार किया जावे। मूल्य वृद्धि लोहा, सीमेन्ट, डामर, इमल्सन वर्तमान बाजार दर अनुसार किया जाना चाहिए।
