रायपुर। मध्यप्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र की पुलिस कमिश्नर प्रणाली का अध्ययन करने के बाद डीजीपी अरूण देव गौतम ने एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में सात अफसरों की टीम बनाई है जिसमें आईजी अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, के अलावा डीआईजी अभिषेक मीणा, संतोष सिंह, और एसपी प्रभात कुमार सदस्य हैं। यह टीम प्रणाली की प्रक्रियाओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अतिरिक्त वैधानिक पहलुओं के संबंध में आवश्यकता पडऩे पर श्रीमती मुकुला शर्मा, संयुक्त संचालक, लोक अभियोजन, संचालनालय लोक अभियोजन, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है जिससे कमेटी सलाह ले सकती है।
