रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार,लेखक,साहित्यकार आशीष सिंह ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के प्रपौत्र आशीष ठाकुर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे यही प्रार्थना है।
